ATMs में नकदी संकट मोदी सरकार की ‘अपरिपक्वता'' का सबूत, जनता भुगत रही खामियाजा : शरद यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2018 3:56 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बैंक और एटीएम में नकदी संकट को केंद्र सरकार की अपरिपक्वता का सबूत बताया है.शरद यादव ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी और आधार कार्ड को लागू करने सहित सरकार के जल्दबाजी भरे तमाम फैसले उसकी अपरिपक्वता को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बैंक और एटीएम में नकदी संकट को केंद्र सरकार की अपरिपक्वता का सबूत बताया है.शरद यादव ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी और आधार कार्ड को लागू करने सहित सरकार के जल्दबाजी भरे तमाम फैसले उसकी अपरिपक्वता को दर्शाते हैं. जिसका नतीजा आज नकदी सकंट के रूप में दिख रहा है. इसका सीधा खामियाजा सिर्फ जनता को भुगतना पड़ रहा है.

जदयू के बागी नेता शरद यादव ने विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बैंक और एटीएम में गहराये नकदी संकट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, यह सब सरकार की अपरिपक्व सोच और जल्दबाजी में किये जा रहे फैसलों का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों से देश का नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही ये फैसले समाज को बांटने का भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा पिछले चार सालों में किसी भी क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन