36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पटना : रालोसपा का आज आक्रोश मार्च

पटना : सोमवार को रालोसपा के नेता व कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकालेंगे. गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर से पार्टी के नेता आक्रोश मार्च करते हुए राजभवन तक जायेंगे. रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दशई चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी आक्रोश […]

पटना : सोमवार को रालोसपा के नेता व कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकालेंगे. गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर से पार्टी के नेता आक्रोश मार्च करते हुए राजभवन तक जायेंगे. रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दशई चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी आक्रोश मार्च का नेतृत्व करेंगे.
पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी भोला शर्मा ने बताया कि आक्रोश मार्च में अन्य नेता भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य उपेंद्र कुशवाहा के साथ 10 अप्रैल को आरक्षण विरोधी समर्थकों द्वारा बदसलूकी की गयी थी. इसके खिलाफ आक्रोश मार्च निकलेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें