Advertisement
बिहार : घटे फेयर ने बढ़ायी 54 फीसदी डिमांड, 51 फ्लाइट भी पड़ेंगे कम
पटना : पटना से 25 मार्च से उड़नेवाले विमानों की संख्या 27 से बढ़ कर 51 हो जायेगी. एक बारगी फ्लाइट्स की संख्या में 88 फीसदी की वृद्धि अभूतपूर्व है. लेकिन, हवाई यात्रियों की संख्या यहां जितनी तेजी से बढ़ रही है, यह भारी वृद्धि भी एक वर्ष के भीतर नाकाफी साबित होगी. यात्रियों की […]
पटना : पटना से 25 मार्च से उड़नेवाले विमानों की संख्या 27 से बढ़ कर 51 हो जायेगी. एक बारगी फ्लाइट्स की संख्या में 88 फीसदी की वृद्धि अभूतपूर्व है. लेकिन, हवाई यात्रियों की संख्या यहां जितनी तेजी से बढ़ रही है, यह भारी वृद्धि भी एक वर्ष के भीतर नाकाफी साबित होगी.
यात्रियों की संख्या में बेहद तेज वृद्धि की सबसे बड़ी वजह घटे एयर फेयर है. पिछले कुछ वर्षों में हवाई टिकटों के दाम घटे हैं, जबकि ट्रेनों के टिकटों की कीमत में हल्की वृद्धि हुई है. आय बढ़ने से लोगों की पेईंग क्षमता बढ़ी है और समय का महत्व भी बढ़ा है, जिसने हवाई यात्रा को प्रोत्साहित किया है.
यात्री संख्या में वृद्धि
वित्तीय वर्ष यात्री %वृद्धि
2014-15 11,96,540 32
2015-16 15,84,013 32
2016-17 21,12,150 33
2017-18 32,60,238 54
नोट : 2017-18 के आंकड़़े, प्रथम पांच महीनों की वृद्धि दर के आधार पर अनुमानित)
उड़ान संख्या में वृद्धि
वित्तीय वर्ष संख्या %वृद्धि
2014-15 11,060 11
2015-16 13,947 26
2016-17 15,508 11
वर्ष यात्रियों की संख्या की
दृष्टि से स्थान
2015 24वां
2016 21वां
2017 15वां
2018 11वां (अनुमानित)
मार्च 2019 तक 50 लाख होंगे यात्री
पिछले तीन वर्षों से पटना के एयर ट्रैफिक में 32-33 फीसदी सालाना वृद्धि हो रही है. चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रथम पांच महीने (1 अप्रैल से 31 अगस्त, 2017) में 12,18,216 यात्रियों ने पटना की हवाई यात्रा की. पिछले वर्ष इस अवधि में 7,89,223 यात्रियों ने यात्रा की थी और वृद्धि दर 54.35 फीसदी रही. रुझान जारी रहा तो मार्च 2019 के अंत तक यह संख्या 50 लाख को पार कर जायेगी.
रेल और विमान के किराये में अंतर
नगर रेल, प्रथम श्रेणी रेल, द्वितीय श्रेणी यात्रा अवधि विमान किराया यात्रा अवधि
मुंबई 4,430 2,530 28-35 घंटे 3,625 2.30 घंटे
दिल्ली राजधानी 3,785 3,285 12 घंटे 2,106 1.30 घंटे
दिल्ली अन्य ट्रेन 3,185 1,870 18 घंटे 2,106 1.30 घंटे
हैदराबाद — 2,725 33 घंटे 2,563 2.20 घंटे
बेंगलुरु — 3,320 48 घंटे 2,958 2.30 घंटे
कोलकाता 2,025 1,210 10 घंटे 1,264 1.05 घंटे
भोपाल — 1,975 22 घंटे 2,200 3.50 घंटे
लखनऊ 1,800 1,240 10 घंटे 1,615 0.50 घंटे
रांची 1,640 1,255 10 घंटे 1,667 0.35 घंटे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement