36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोक शिकायत निवारण कानून को कार्यकर्ता बनाएं अपना हथियार

खुसरूपुर : लोक शिकायत निवारण कानून को कार्यकर्ता हथियार बनाएं . उक्त बातें जदयू के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन नेे खुसरूपुर में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुधवार को कहीं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस कानून के बारे में आम लोगों को बताएं. उन्होंने हर बूथ पर दो कार्यकर्ता […]

खुसरूपुर : लोक शिकायत निवारण कानून को कार्यकर्ता हथियार बनाएं . उक्त बातें जदयू के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन नेे खुसरूपुर में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुधवार को कहीं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस कानून के बारे में आम लोगों को बताएं.
उन्होंने हर बूथ पर दो कार्यकर्ता को इस संबंध में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने सगे-संबंधियों को भी पार्टी के कार्यक्रम में बुलाएं और उन्हें अपनी पार्टी के कार्यों व मुख्यमंत्री के द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में बताएं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भगवान यादव ने की. संचालन प्रमोद कुमार ने किया. मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के महासचिव राजाराम सिंह, सुहावन गोप, कुमार नेहरू, कामेश्वर दास आदि मौजूद थे.
मनेर : प्रखंड जदयू का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सिंह मार्केट में संपन्न हुआ. प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन को विनोद कुमार सिंह, सेवा दल प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्‍यागी ने संबोधित किया.
मौके पर गिरजा यादव,तारकेश्‍वर प्रसाद जेपी, ललन शर्मा, कौशल किशोर सिंह, अवधेश यादव, प्रो देव कुमार आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें