शराब पार्टी करते 11 गिरफ्तार हथियार व 7 वाहन भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

patna news:मनेर. सराय पुलिस ओपी, पोखरा स्थित एक मुर्गी फार्म के पास अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व शराब पार्टी करते 11 लोगों को मनेर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक, कार और चाकू व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मनेर. सराय पुलिस ओपी, पोखरा स्थित एक मुर्गी फार्म के पास अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व शराब पार्टी करते 11 लोगों को मनेर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक, कार और चाकू व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कई का अपराधिक इतिहास रहा है. इस संबंध में डीएसपी 2 पंकज कुमार मिश्रा ने मनेर थाने में बताया कि सराय पोखरा के पास एक मुर्गी फार्म में 10-12 की संख्या में अपराधियों द्वारा शराब पार्टी करने की सूचना थी. शराब पार्टी में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक दल का गठन कर छापेमारी में की गयी. जहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 9 कारतूस, 6 बाइक व एक कार सहित कई मोबाइल फोन जब्त किया गया. गिरफ्तार लोगों में रणवीर कुमार मनेर भतेहरी, राज पटेल उर्फ नरेश कुमार सराय, सोनू कुमार, सनी यादव उर्फ सनी देओल, भीम कुमार महुवारी बगीचा, नीरज कुमार गनौरिया, संजीत कुमार नरहन्ना, दीपक कुमार बिहटा कन्हौली, रंजन कुमार मैनपुरा दानापुर, राहुल कुमार रघुरामपुर शाहपुर एवं राजकुमार भोजपुर जिले के संदेश का निवासी हैं. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में सोनू कुमार व सनी कुमार के विरुद्ध पटना के कई थानों में आपराधिक मामला दर्ज है, अन्य पकड़े गये अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन