28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दुल्हिनबाजार : कोई निर्विरोध तो किसी को मिली कड़ी टक्कर के बाद जीत

व्यापार मंडल चुनाव. सदस्यों ने शांतिपूर्वक डाले वोट दुल्हिनबाजार : मंगलवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए दुल्हिनबाजार प्रखंड कार्यालय में मात्र दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. चुनाव के दौरान ऐनखां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष काशिमचक निवासी […]

व्यापार मंडल चुनाव. सदस्यों ने शांतिपूर्वक डाले वोट
दुल्हिनबाजार : मंगलवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए दुल्हिनबाजार प्रखंड कार्यालय में मात्र दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. चुनाव के दौरान ऐनखां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष काशिमचक निवासी शंभु सिंह को आठ मत व सदावह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शीत बसंत को पांच मत प्राप्त हुए. इस प्रकार शीत बसंत को तीन मतों से हरा कर शंभु सिंह दुल्हिनबाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने.
जितेंद्र बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष : बख्तियारपुर. प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल के अध्यक्ष के लिए हुए मतदान में जितेंद्र कुमार ने पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण यादव को 58 वोटों से पराजित किया. मतदान में कुल 377 सदस्यों ने हिस्सा लिया. जितेंद्र कुमार को 177 मत मिले, वहीं प्रत्याशी लालकृष्ण यादव को 116 मत प्राप्त हुए. तीसरे उम्मीदवार को महज एक मत मिले. वहीं, 26 मतों को रद्द कर दिया गया.
राजेश्वर सिंह नौबतपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित : नौबतपुर : नौबतपुर व्यापार मंडल प्रबंधकारिणी समिति की हुए चुनाव में प्रखंड के कोपा खुर्द निवासी और चक चेचौल पैक्स के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह उर्फ डीसी साहब ने 32 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को हराया.
राजेश्वर सिंह को 102 मत प्राप्त हुए, जबकि सुनील कुमार को 70 मत मिले. तीसरे नंबर पर रहे रोहित कुमार आर्य को 69 मत प्राप्त हुए. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा.
व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनाव में बृजनंदन विजयी : मनेर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में कराया गया.चुनाव की प्रक्रिया बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार व सीओ अंजू सिंह की देखरेख में सुबह सात बजे से शुरू हुई. चुनाव प्रक्रिया के समापन के बाद मतगणना हुई.
चुनाव में सादिकपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बृजनंदन कुमार ने निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह को 33 वोटों से पराजित कर दिया. निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बृजनंदन कुमार को व्यापार मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करते हुये प्रमाणपत्र सौंपा.
अभय कुमार बने पंडारक व्यापार मंडल के अध्यक्ष : पंडारक. पंडारक व्यापार मंडल चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ. अभय कुमार व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि उमेश कुमार, रामनगीना दास, गणेश प्रसाद शर्मा व राम कृष्ण प्रसाद सदस्य चुने गये. अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. अभय कुमार ने 68 मत पाकर सत्येंद्र कुमार को 19 मतों से पराजित किया.
मसौढ़ी में अरुण यादव, धनरूआ में अनुप व पुनपुन में राजेश्वर प्रसाद सिंह निर्वाचित : मसौढ़ी. अनुमंडल के मसौढ़ी व धनरूआ प्रखंड के लिए मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में किसी अन्य दूसरे प्रत्याशियों द्वारा नामांकन नहीं करने की वजह से क्रमश: अरुण कुमार यादव व अनुप कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया .वहीं पुनपुन प्रखंड के लिए हुए चुनाव में राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी रवींद्र सिंह को एकतरफा मुकाबले में 68 मतों से पराजित कर अपनी कुर्सी को बरकरार रखने में कामयाब हो गये . गौरतलब है कि राजेश्वर प्रसाद सिंह वर्ष 2003 से ही लगातार अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं .
विजय सिंह बने पालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष : पालीगंज. प्रखंड के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय सिंह को इस बार भी निर्विरोध व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया. बीडीओ प्रशांत कुमार ने विजय सिंह को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा . मौके पर पैक्स अध्यक्ष श्यामदेव यादव, हेमत पटेल, आनंद कुमार, पंप पंप वर्मा आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि विजय सिंह इसके पहले भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें