पटना में एनआइटी घाट पर नहाने गए चार दोस्त डूबे, तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआइटी घाट पर नहाने गये चार दोस्त गंगा नदी में डूब गये. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जिसको एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तलाश कर बाहर निकाला.

विज्ञापन

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआइटी घाट पर नहाने गये चार दोस्त गंगा नदी में डूब गये. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जिसको एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तलाश कर बाहर निकाला. वहीं, तीन दोस्तों को स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की मदद से बचा लिया गया. मृतक की पहचान रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले डब्लू कुमार के पुत्र 17 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई. पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि तीन दोस्तों को बचा लिया गया है, जबकि एक जान चली गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार नीरज घर का इकलौता पुत्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल-खेल में चली गयी जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि नीरज अपने दोस्तों के साथ एनआइटी घाट घूमने आया था, लेकिन इसी बीच खेल-खेल में सभी ने नहाने का प्लान बना लिया और गंगा नदी में कूद गये. गंगा नदी में ही चारों दोस्त मस्ती करने लगे, इसी दौरान चारों पानी में डूबने लगे. सभी को डूबता देख स्थानीय लोगों ने छलांग लगायी और कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. लोगों के प्रयास से तीन दोस्तों को तो बचा लिया गया, वहीं नीरज डूब गया. इसके एसडीआरएफ ने तलाश कर गंगा से बाहर निकाला.

Also Read: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के दमाद के जमीन पर हो गया कब्जा, जानिए नीतीश कुमार ने सुना तो क्या लिया एक्शन
इकलौता बेटा था नीरज

नीरज कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घाट पर ही पिता छाती पीट कर रोने लगे. नीरज के परिजनों ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था. हादसा कैसे हुआ इसके बारे में उन्हें भी कुछ जानकारी नहीं है. किसी ने फोन करके नीरज के डूबने के बारे में बताया तो हमलोग गंगा घाट पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन