NIA के निशाने पर कौन था वो शख्स, जो छापेमारी से पहले ही हो गया फरार? 20 लाख कैश के साथ दूसरा पकड़ाया, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में स्कूटी से मिले 20 लाख कैश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna NIA Raid: पटना में NIA की छापेमारी के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. टीम जिस शख्स की तलाश में पहुंची थी, वह पहले ही फरार हो चुका था. वहीं, मौके से दूसरा शख्स 20 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ाया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

Patna NIA Raid: पटना के चित्रगुप्तनगर थाना इलाके में सोमवार रात NIA की छापेमारी से हड़कंप मच गया. जांच एजेंसी की टीम एक संदिग्ध की तलाश में अपार्टमेंट पहुंची थी. हालांकि, जिस शख्स को पकड़ने के लिए टीम पहुंची थी, वह मौके पर नहीं मिला. इसी दौरान एक दूसरे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. उसे पकड़ लिया गया. उसके पास से करीब 20 लाख रुपये कैश बरामद हुआ.

विज्ञापन

NIA को किसकी तलाश थी?

मामला मेन रोड के पास जुडियो मॉल के नजदीक स्थित एक अपार्टमेंट का है. NIA की टीम यहां संदिग्ध संदीप गुप्ता की तलाश में पहुंची थी.

एजेंसी को इनपुट मिला था कि संदीप गुप्ता अपार्टमेंट के एक फ्लैट में मौजूद है. इसके बाद NIA ने STF और चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. लेकिन टीम जब मौके पर पहुंची तो उसका 'टारगेट' वहां नहीं मिला. यानी संदीप गुप्ता कार्रवाई से पहले ही फरार हो चुका था.

NIA को देखकर दूसरा शख्स घबरा गया

NIA और पुलिस की टीम को अपार्टमेंट में देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति घबरा गया. वह वहां से निकलने लगा. बताया गया कि वह स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहा था. STF और स्थानीय पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी स्कूटी की तलाशी ली.

स्कूटी की डिक्की से निकले 20 लाख रुपये

तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में एक झोला मिला. इसमें करीब 20 लाख रुपये नकद रखे हुए थे.

आधार कार्ड से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, वह पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाला है और व्यापारी है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस अब कैश के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूछताछ हुई, फिर बॉन्ड पर छोड़ दिया

20 लाख रुपये मिलने के बाद पुलिस ने अनमोल से रकम को लेकर पूछताछ की. उससे यह जानने की कोशिश की गई कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया. हालांकि, कैश बरामदगी की जांच अभी खत्म नहीं हुई है.

अब आयकर विभाग करेगा कैश की जांच

पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कैश मिलने की जानकारी आयकर विभाग को दी है. अब आयकर विभाग रकम के स्रोत की जांच करेगा.

यह पता लगाया जाएगा कि अनमोल के पास इतनी बड़ी रकम क्यों थी और उसका इस्तेमाल कहां किया जाना था. यह भी देखा जाएगा कि इस रकम का NIA की कार्रवाई से कोई संबंध है या नहीं. अधिकारियों के अनुसार, इस पहलू की जांच अभी जारी है.

संदीप गुप्ता का नहीं मिला सुराग

पूरी कार्रवाई का मुख्य मकसद संदिग्ध संदीप गुप्ता को तलाशना था. लेकिन NIA की टीम को वह अपार्टमेंट में नहीं मिला.

अब एजेंसी उसके ठिकाने और उससे जुड़े संभावित लिंक की जांच कर रही है. वहीं, दूसरी ओर छापेमारी के दौरान 20 लाख रुपये कैश के साथ पकड़े गए अनमोल को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.

Also Read: बिहार में बनेगा 336 KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 13 जिलों को मिलेगा फास्ट कनेक्टिविटी का तोहफा, जानें पूरा रूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन