पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में LLB व M.ED में नामांकन लेने का आज आखिरी मौका, इन 16 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में एएलबी व एमएड में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 16 जनवरी तक आवंटित कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं.

विज्ञापन

पटना: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में एएलबी व एमएड में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 16 जनवरी तक आवंटित कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. इसके बाद रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन 18 से 19 तक होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

आरपीएस लॉ कॉलेज में 300 सीटें, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में 180 व कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस में 60 सीटों पर एडमिशन होना है. वहीं, एमएड में भी एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 13 जनवरी को किया जायेगा.

एडमिशन 16 तक आवंटित कॉलेजों में होगा. स्पॉट एडमिशन 18 से 19 जनवरी तक होगा. एमएड के करीब 200 सीटों पर एडमिशन होना है. सीटें बचने के बाद एलएलबी व एमएड में कोई भी स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस की परीक्षा आज से

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस (सत्र 2021-22) व मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस सत्र 2022, बीफॉर्म सत्र 2022 पहले सेमेस्टर व अन्य परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 16 जनवरी से शुरू हो रही है.

एडमिट कार्ड जारी करने के बाद कई स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा था. कई कॉलेजों की राशि बकाया होने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया गया. इसके बाद देर शाम सभी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन