बिहार में ओमिक्रोन की हुई इंट्री तो मास्क की बिक्री 70 फीसदी तक बढ़ी, पीपीइ किट के भी आने लगे ऑर्डर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2021 11:00 AM
मास्क की बिक्री 50% से अधिक बढ़ गयी है. कारोबारियों की मानें, तो थ्री लेयर मास्क (मेडिकल) की बिक्री 70% तक पहुंच चुकी है.
पटना. कोरोना के बढ़ते मामले और पटना में ओमिक्रोन की इंट्री के भय से एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मास्क दिखने लगे हैं. इसके कारण मास्क की बिक्री 50% से अधिक बढ़ गयी है. कारोबारियों की मानें, तो थ्री लेयर मास्क (मेडिकल) की बिक्री 70% तक पहुंच चुकी है.
गोविंद मित्रा रोड के भवानी ड्रग हाउस के प्रमुख विमल किशोर सिंह ने बताया कि थोक मंडी में थ्री लेयर मास्क (मेडिकल) के 100 पीस वाला बॉक्स बाजार में 200-250 रुपये में बिक रहा है. जबकि खुदरा बाजार में 5 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. कपड़े के मास्क की भी डिमांड बढ़ गयी है, जो दस रुपये प्रति पीस थोक में मिल रहा है.
वहीं, खुदरा बाजार में 20 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. एन-95 मास्क की मांग सामान्य है. सैनिटाइजर खरीदने भी लोग पहुंचने लगे हैं. पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राजेश आर्या ने बताया कि कोरोना की बढ़ती संख्या से लोगों में भय पैदा हो गया है. यही कारण है कि मास्क की बिक्री 50% से अधिक बढ़ चुकी है. लोग इनका स्टॉक भी करने लगे हैं. आर्या ने बताया कि धीरे-धीरे कारोबारी मास्क और सैनिटाइजर के लिए नये ऑर्डर भी देने लगे हैं.
चंद्रा रेडिमेड के निदेशक सुमन शेखर ने बताया कि वैसे अभी तक पीपीइ किट और मास्क के लिए नये ऑर्डर आने शुरू हो गये. लेकिन इस बार कच्चे माल में 20 से 25% तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. उसका असर नये उत्पाद पर पड़ेगा. जो पीपीइ किट थोक में 500 रुपये में बिका था. इस बार 600 रुपये में बिकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










