अब डाकघर में भी पासपोर्ट के लिए कर सकेंगे आवेदन, करना होगा ये काम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए अब आप अपने पास के डाकघर में भी आवेदन आवेदन दे सकते हैं. इंडिया पोस्ट अब देश के कई डाकघरों में पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन और पासपोर्ट आवेदन करने जैसे कई सुविधाएं दे रहा है.

विज्ञापन

पटना. अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए अब आप अपने पास के डाकघर में भी आवेदन आवेदन दे सकते हैं. इंडिया पोस्ट अब देश के कई डाकघरों में पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन और पासपोर्ट आवेदन करने जैसे कई सुविधाएं दे रहा है. इसके लिए आपको केवल डाकघर के कॉमन सर्विस सेंटर काउंटर्स पर जाना है.

विज्ञापन

इंडिया पोस्ट ने इस सुविधा की जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी है. इसमें उसने लिखा है कि अब डाकघर के सीएससी काउंटर पर पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन करना और आवेदन करना सरल हो गया है.

आप कई डाकघरों में पहले से मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब तक पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम पास के डाकघर में भी हो जायेगा.

मिली जानकारी के अनुसार सर्विस सेंटर और डाकघर पासपोर्ट सर्विस सेंटर डाकघर की ही शाखाएं हैं, जो पासपोर्ट जारी करने की फ्रंट एंड सर्विस देते हैं. ये सेंटर टोकन से लेकर पासपोर्ट जारी करने के लिए आवेदन देने तक का काम करते हैं.

पासपोर्ट के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा, डेट मिलने पर रसीद की हार्ड कॉपी और दूसरे ओरिजिनल कागजात के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र वाले डाकघर जाना होगा.

यहां पर आपके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफेकेशन होगा, जिसके बाद आपके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिये दी जायेगी.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन