वैकेंसी नहीं देख नीतीश कुमार ने किया खुद को PM पद की रेस से बाहर, बोले शाहनवाज हुसैन- मुलाकातों से फायदा नहीं

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया कि वे खुद को पीएम पद की रेस से बाहर कर लिये. देश में अभी पीएम पद की वैकेंसी ही नहीं है.

विज्ञापन

पटना. भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया कि वे खुद को पीएम पद की रेस से बाहर कर लिये. देश में अभी पीएम पद की वैकेंसी ही नहीं है. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार मीटिंग के बहाने खाना और नाश्ता करने जा रहें हैं. अगर वो विपक्षी एकजुटता की बात कर रहे हैं तो उन्हें पीएम उम्मीदवार का नाम भी बताना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम के पद के लिए कोई रिक्ति स्थान नहीं

शाहनवाज हुसैन नेता ने विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई जगह खाली नहीं है. भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन की यह टिप्पणी आगामी आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने के बिहार के मुख्यमंत्री के अभियान के बीच आयी है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बातचीत के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है और इसके बजाय वह देश के हित में काम करना चाहते हैं.

इन मुलाकातों से कोई फायदा नहीं

विपक्ष को महागठबंधन में लाने की नीतीश कुमार की कोशिश पर तंज कसते हुए हुसैन ने कहा नीतीश कुमार ने हमारा समर्थन लिया और सीएम बने. बिहार में उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है और वह देश का पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. इसलिए वह कह रहे हैं कि वह उम्मीदवार नहीं हैं और केवल विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि मुलाकातों का कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन