क्रिकेट खेलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.हिसुआ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. इस हादसे में युवक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. यह घटना हिसुआ-राजगीर मुख्य मार्ग पर घटित हुई.

विज्ञापन

हिसुआ-राजगीर मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना, पटना रेफर हिसुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 6 के पांचू गढ़ मुहल्ले का है निवासी फोटो कैप्शन – मृतक का फाइल फोटो प्रतिनिधि, हिसुआ हिसुआ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. इस हादसे में युवक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. यह घटना हिसुआ-राजगीर मुख्य मार्ग पर घटित हुई. जानकारी के मुताबिक, दो चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर क्रिकेट खेलने के लिए हिसुआ बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हिसुआ-राजगीर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 20 वर्षीय मो कामरान की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में मो. कामरान के चचेरे भाई मो. फोरकान को भी गंभीर चोटें आयी हैं. उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की गहन जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन