लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 5:28 PM

विज्ञापन

प्रभातफेरी के माध्यम से किया गया जागरूक

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला बाल संरक्षण इकाई व जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी समाहरणालय से निकल कर भगत सिंह चौक, विजय बाजार होते हुए प्रजातंत्र चौक पर पहुंची. इसके बाद सभी के बीच बाल विवाह, लिंग हिंसा, दहेज प्रथा पर बनी वीडियो को दिखाया गया. मोटिवेशनल वीडियो भी दिखाये गये. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ राज कुमार सिन्हा ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरारष्ट्रीय दिवस 25 नवंबर से मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर तक दुनिया में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही नयी चेतना 3.0 पहल बदलाव की ओर से इसी अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विगत माह में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी को पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा को नहीं सहने व अपने लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर आत्मनिर्भर बनने के बाद ही विवाह के लिए सोचे. किसी भी स्तर पर हो रही प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करने के लिए 112, 181 तथा बच्चों की सहायता के लिए 1098 नंबर पर कॉल कर सकते है. उन्होंने अनेक कानूनी धाराओं पर भी प्रकाश डाला. साथ ही छात्राओं को बाल विवाह के बाद होने वाले हिंसाओं और समस्याओं से बारीकी से अवगत कराया. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक अमरनाथ कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थान, विद्यालय, रेलवे स्टेशन, गांव व अन्य विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, रोहित कुमार, सालीया उद्दीन, सुधा रानी, उषा कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी कुमारी संगीता सिन्हा, ब्रजेश कुमार, रवि कुमार चाइल्ड हेल्प लाइन के कर्मी निरंजन कुमार, तटवासी समाज न्यास के कर्मी कल्याणी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन