पंछेका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

नारदीगंज के पंछेका में अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

नारदीगंज.

नारदीगंज के पंछेका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल नवादा में लाया. अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद युवक सुदामा चौहान को मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान नारदीगंज के पंछेका निवासी स्व रामचंद्र चौहान का पुत्र सुदामा चौहान के रूप में की गयी. 34 वर्षिय मृतक सुदामा के चार बच्चे है. पिता के असमय मौत से घर परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के समय बड़ा बेटा कुंदन मौजूद था. परंतु, कुछ भी बोल नहीं पा रहा था. परिजनों ने बताया कि कुंदन इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 398 अंक लाया हैं. अब आगे की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही घर संभालने की जिम्मेवारी पिता के बाद कुंदन पर आ गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे दो बेटे और दो बेटियों को छोड गया है.

B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन