सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हुए रेफर

Updated:
विज्ञापन

कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

फोटो मेल पर देखें  कैप्शन -- घटना स्थल पर गिरा पड़ा दोनों बाइक सवार, प्रतिनिधि, कौआकोल  प्रखंड क्षेत्र के  कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर  चौराही आहर मोड़  के निकट गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव निवासी अर्जुन महतो अपने रिश्तेदार शेखपुरा जिले के उक्सी गांव निवासी यमुना महतो के साथ बाइक से नवादा की ओर जा रहे थे,  इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार से चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और  स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कौआकोल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया है, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है,

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन