तुलसी जयंती समारोह की तैयारियां पूरी, 5 हजार विद्यार्थी करेंगे रामचरितमानस का सामूहिक गायन

Updated:
विज्ञापन

श्री राम के किरदार में अरुण गोविल

Nawada News : नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में तुलसी जयंती पर भव्य आयोजन. रामायण के राम अरुण गोविल का होगा अभिनंदन, 5000 छात्र करेंगे रामचरितमानस का सामूहिक गायन.

विज्ञापन

Nawada News : तुलसी जयंती के पावन अवसर पर रविवार को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर में भव्य एवं भक्तिमय तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा. समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. भारतीय संस्कृति, मर्यादा, भक्ति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नवादा में उत्साह का माहौल है. समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे. रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता एवं मेरठ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल का नवादा की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 हजार विद्यार्थी करेंगे रामचरितमानस का सामूहिक गायन

समारोह का प्रमुख आकर्षण मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नवादा के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 5,000 छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीरामचरितमानस के धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर प्रसंग का सामूहिक संगीतमय गायन होगा. हजारों विद्यार्थियों की एक साथ सहभागिता इस आयोजन को विशेष और यादगार बनाने वाली है. सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय साहित्य, संगीत, संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

मॉडर्न ग्रुप के सभी संस्थानों में चल रहा पूर्वाभ्यास

गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में एमएड, बीएड, डीएलएड, बी.फार्म, डी.फार्म, बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, बीए, बीएससी एवं बीकॉम सहित मॉडर्न शैक्षणिक समूह के विभिन्न महाविद्यालयों के इच्छुक प्रशिक्षुओं को रामचरितमानस का पवित्र ग्रंथ एवं रेहल देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद विद्यार्थियों को सामूहिक गायन का अभ्यास कराया गया.

आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रामचरित मानस व रेहल भेंट करते डॉ शैलेश कुमार
आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रामचरित मानस व रेहल भेंट करते डॉ शैलेश कुमार

विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी करेंगे मंच पर प्रस्तुति

सामूहिक गायन में बीएड प्रथम वर्ष की रितू कुमारी, कृति कुमारी, रिमझिम कुमारी, मोनी कुमारी, अनिता कुमारी, रानी कुमारी, संजीवनी, अंजली, नेहा भारती, ज्योति कुमारी, रोशनी रानी, राखी कुमारी, रूपा, सुरूची कुमारी, खुशबू, निभा कुमारी, काजल कुमारी, संजू कुमारी, श्वेता शर्मा, निशा कुमारी, विवेक राज, सोनू कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रियांसु कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल राज, मो. तौकिर रजा एवं रितेश शामिल हैं. वहीं बीएड द्वितीय वर्ष से प्रिया कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार एवं आमोद पांडेय, जीएनएम से रानी राजलक्ष्मी तथा बीएससी नर्सिंग से खुशी कुमारी, नीलम कुमारी एवं प्रीति कुमारी समेत अन्य विद्यार्थी मंच पर गायन करेंगे.

भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ेगी नई पीढ़ी

संस्थान की ओर से बताया गया कि तुलसी जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने का अवसर भी है. सामूहिक प्रस्तुति से विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी. भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवंत करने वाली अरुण गोविल की लोकप्रिय भूमिका ने देशभर में दर्शकों के मन में विशेष स्थान बनाया है. नवादा की धरती पर उनका स्वागत विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए भी यादगार अवसर होगा.

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

आयोजन को लेकर निदेशक डॉ. अनुज सिंह एवं सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह नवादावासियों को आधुनिक युग के श्रीराम के रूप में लोकप्रिय अरुण गोविल के स्वागत का अवसर मिलेगा.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन