नवादा : रजौली में एनएच-20 पर हादसा, तीन घायल, दो लोग रेफर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल के साथ चिकित्सक व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में NH-20 पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर-बी के समीप बीते गुरुवार की रात्रि को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा के पुत्र अंकित विश्वकर्मा और रोहित विश्वकर्मा एवं जाजपुर गांव निवासी स्व. उपेंद्र प्रसाद के पुत्र अंकित रिक्शायन के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में घायल तीनों लोगों का प्राथमिक इलाज कर जरूरी सुई व मलहम पट्टी किया गया है.

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

घायल रोहित विश्वकर्मा और अंकित विश्वकर्मा को गम्भीर हालत में नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि रोहित और अंकित विश्वकर्मा रजौली से काम करके बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में एनएच-20 पर हरदिया सेक्टर-बी के समीप रोड क्रॉस कर रहे अंकित रिक्शायन से जा टकराया. इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. किंतु परिजन घायलों को इलाज हेतु निजी वाहन से झारखंड के कोडरमा लेकर चले गए.

फोटो :- अस्पताल में इलाजरत घायल के साथ चिकित्सक व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में इलाजरत घायल के साथ चिकित्सक व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

वहीं पैदल सड़क पार कर रहे घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि सघन इलाकों में एनएच पर स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण अंधेरे में सड़क पार करने के दौरान कई लोग हादसे का शिकार हुए हैं.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है. लिखित आवेदन मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन