नवादा में तीन दिन की बारिश ने उजाड़े दो परिवार, टूटे घर में खेलते रहे मासूम

Updated:
विज्ञापन

टूटे घर के अंदर चौकी पर खेलते नौनिहाल| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रजौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 दुफेड़ा में दो परिवारों का आशियाना छीन लिया. मिट्टी के घर ढह जाने से दोनों परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Nawada Weather News : नवादा में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने रजौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 दुफेड़ा में दो परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी. गुरुवार की देर रात स्वर्गीय विजय मांझी की पत्नी बसंती देवी और सरजू मांझी की पत्नी आरती देवी का मिट्टी का घर भरभराकर ध्वस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत कई जरूरी घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया.

विज्ञापन

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

बारिश के बीच अचानक धराशायी हुआ घर

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश से सरजू मांझी और बसंती देवी का मिट्टी का घर पहले से ही जर्जर हो चुका था. तीन दिनों तक लगातार पानी सोखने के कारण दीवारें कमजोर पड़ गई थीं. गुरुवार रात बारिश का दबाव नहीं झेल पाने के कारण घर की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और देखते ही देखते पूरा घर जमींदोज हो गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की.

फोटो :-   1.ढ़हे घर के समीप खड़ा पीड़ित परिवार  2.टूटे घर के अंदर चौकी पर खेलता नौनिहाल  3.दीवार टूटने के बाद क्षतिग्रस्त घर | Prabhat Khabar Network
ढ़हे घर के समीप खड़ा पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

पीड़ित बोले- पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई

पीड़ित बसंती देवी और आरती देवी ने रोते हुए बताया कि घर गिरने से उनकी पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई है. अब उनके पास न तो सिर छुपाने के लिए छत बची है और न ही खाने-पीने का सामान. दोनों परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत तत्काल आर्थिक सहायता और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि सुखदेव मांझी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों से बात कर तत्काल राहत पहुंचाने और सरकारी मुआवजा व आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

जर्जर मिट्टी के घरों में रह रहे परिवारों की बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य कच्चे और जर्जर मिट्टी के घरों में रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से कई घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं, कभी भी अनहोनी हो सकती है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र के ऐसे जर्जर घरों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए और बरसात के मौसम में उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने बताया कि पहले और दूसरे फेज में आवास लाभुकों को पेमेंट किया जा चुका है. वहीं तीसरे फेज को लेकर कागजी कार्रवाई कर विभाग को रिपोर्ट किया गया है. विभाग से आवंटन के बाद शेष लाभुकों को आवास हेतु राशि उनके खाते में चली जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन