नवादा : गोविंदपुर में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, सोरहा मोड़ व दरमनियां बाजार में चोरी से दहशत

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है. सोरहा मोड़ और दरमनियां बाजार में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की नगदी और गहने लूट लिए गए हैं. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रविवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के सोरहा मोड़ के समीप एक बंद घर का ताला तोड़कर नगद रुपये और आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं, दूसरी ओर दरमनियां बाजार में भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया. इस दौरान एक घर में सो रही महिला को धमकाते हुए नगद रुपये लूट लिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पत्नी के साथ देवघर गया था गृहस्वामी

सोरहा मोड़ के समीप गृहस्वामी दीपक कुमार पूजा-अर्चना के लिए देवघर गए हुए हैं. घर में ताला लगा हुआ था, जबकि उनके नाना-नानी घर की देखभाल कर रहे थे. सोमवार की सुबह जब परिजन घर खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला बदला हुआ देखकर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद परिजनों ने बदले हुए ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो चोरी की घटना सामने आयी. घर के अंदर दो कमरों के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था. कमरों में रखे सामान पूरी तरह बिखरे पड़े थे. चोरों ने घर के सामान को तीतर-बितर कर अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी ली थी.

चोरी के बाद घरों में बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान.

45 हजार रुपये नकद व जेवरात की हुई चोरी

गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 45 हजार रुपये नगद तथा लगभग एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए हैं. घटना के संबंध में दीपक कुमार के भाई द्वारा गोविंदपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. इधर, दरमनियां बाजार स्थित स्वर्गीय रजाक मियां के घर में भी रविवार की रात चोरी की घटना हुई. घर में सो रही महिला ने बताया कि रात करीब एक बजे दो लोग घर में पहुंचे थे. दोनों ने अपने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था. आरोप है कि चोरों ने दीवार फांद कर घर के अंदर प्रवेश किया. महिला के हल्ला करने पर चोरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

चोरी के बाद घरों में बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network
चोरी की घटना की जानकारी देते दपंती.

दीवार फांद घर में घुसे चोर, शोर मचाने पर धमकाया

महिला ने बताया कि चोर उसके पास रखे 1230 रुपये नगद लेकर चले गये. उस समय उसके साथ उसका सात वर्षीय पोता भी मौजूद था. अचानक हुई इस घटना से बच्चा डरकर रोने लगा. महिला के अनुसार, चोरों ने बच्चे को चुप कराने और बिस्किट खाने के नाम पर उसे 10 रुपये दिये. महिला ने ताया कि उनका पुत्र बाहर में मजदूरी करता है और वह 1500 रुपए खर्चे के लिए भेजा था. उसे भी चोर ले गया. बताया जाता है कि चोरों ने इसके बाद बगल में स्थित स्वर्गीय आशिक मियां के घर को भी निशाना बनाया. चोर छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए और नीचे स्थित कमरे तक पहुंचे. वहां कमरे में लगे बड़े आकार के ताले को तोड़ दिया गया. चोरों ने पूरे कमरे में रखे सामान को तीतर-बितर कर दिया और कीमती सामान की तलाश में घर की गहन तलाशी ली.

बंद घरों को निशाना बना रहे चोर

एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर हुई इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन से गस्ती हो रही है इसके अलावा बाइक पर सवार होकर पुलिसकर्मी भी रात में गस्ती कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैसे लोग जो अपने घरों को बंद कर बाहर किसी काम से जाते हैं तो पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें. ताकि वैसे घरों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखे. स्वात टीम दस्ते को बुलाया जा रहा है.

चोरी के बाद घरों में बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network
घर के मेन दरवाजे का टूटा ताला दिखाती पीड़ित महिला.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन