दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

राजगीर बोधगया राजमार्ग-82 वनगंगा के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर

विज्ञापन

नारदीगंज. राजगीर बोधगया राजमार्ग-82 वनगंगा के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक की युवक की मौत हो गयी वहीं, तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. दुर्घटना में नारदीगंज थाना क्षेत्र के वनगंगा चौरमा निवासी मनोज राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल लोगों में वनगंगा चौरमा के निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार, पिता अशोक राजबंशी, 17 वर्षीय कन्हैया कुमार, पिता कृष्ण राजबंशी, 18 वर्षीय धीरज कुमार पिता कारु चौधरी शामिल है. बताया जाता है कि दुर्घटना में दोनों बाइक आपस में टकरा गयीं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी लोगों को नारदीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए विम्स पावापुरी भेज दिया गया. पुलिस शव को कानूनी प्रक्रिया के बाद जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. इस दौरान स्थानीय लोग अस्पताल में जुटे दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन