नदी में अचानक आयी बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव की घटना
विज्ञापन
नवादा नगर.
जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव के नदी में एक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने बरामद किया हैं. बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हुई है. मृतक की पहचान धुरियार गांव निवासी 62 वर्षीय बिरो मांझी के रूप में पहचान की गयी है. बताया जाता है कि सोमवार को हिसुआ क्षेत्र के खानपुर में बाजार करने के लिए नदी पार करके गये थे. आने की क्रम में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गयी. सोमवार को नदी में पानी का लेवल काफी कम था और मंगलवार को नदी में काफी पानी आ गया है. इसके कारण ही बुजुर्ग इस घटना की चपेट में आ गये. बुजुर्ग नदी में पानी को कम समझ कर पार किये थे और आने के क्रम में फिर से नदी में प्रवेश किया, जहां पानी लेवल ज्यादा था और पानी में डूबने से मौत हो गयी. उनका शव सिसवां गांव के पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया. नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को जैसे ही मृतक की शव की जानकारी मिली, तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मामला की जांच शुरू कर दी. शव की पहचान तुरंत ही कर ली गयी. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन