प्रशासन के साथ मैत्री मैच में पत्रकारों की टीम ने मारी बाजी

NAWADA NEWS.रविवार को इंटर विद्यालय हिसुआ के खेल मैदान में प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के प्रचार-प्रसार के लिए नगर परिषद हिसुआ के सौजन्य से यह मैच आयोजित हुआ.
स्वच्छ सर्वेक्षण के संदेश के साथ प्रशासन और पत्रकारों के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच फोटो कैप्शन—जीत के बाद ट्राफी लेकर खुशी जताते विजेता टीम प्रतिनिधि, हिसुआ रविवार को इंटर विद्यालय हिसुआ के खेल मैदान में प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के प्रचार-प्रसार के लिए नगर परिषद हिसुआ के सौजन्य से यह मैच आयोजित हुआ. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ”स्वच्छता की नयी पहल, बढ़ाएं हाथ, करें सफाई” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीपीओ-टू, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. मैच का फैसला तीन चरणों में हुआ. पहले दौर में प्रशासन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की. दूसरे दौर में पत्रकारों की टीम ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की. स्कोर बराबर होने पर एसडीपीओ के सुझाव पर ”सुपर ओवर” खेला गया, जिसमें पत्रकारों की टीम ने बाजी मार ली. सुपर ओवर में पत्रकार टीम ने 24 रन बनाए, जबकि प्रशासन की टीम मात्र 14 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक रंजन उर्फ टूल्लू और बेस्ट फील्डर का अवार्ड संजय वर्मा को मिला. वहीं पत्रकार टीम से जितेंद्र आर्यन (एक ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट), सुनील कुमार, राजेश कुमार, ओंकार कश्यप, आलोक वर्मा, संजीव कुमार और पंकज कुमार ने बेहतर खेल दिखाया. प्रशासन टीम से कप्तान इओ अतीश रंजन, जेइ अविनाश कुमार, थाना कर्मी रामू कुमार, सुशील कुमार और जितेश कुमार ने दमदार प्रदर्शन किया. विजेता और उपविजेता टीमों को एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, बिहार नागरिक परिषद की सदस्या शोभा देवी, सांसद के मुख्य सलाहकार रजनीश सिंह और समाजसेवी अरविंद चंद्रवंशी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मैच के दौरान अंपायर की भूमिका धीरज कुमार और टेनी कुमार ने निभायी, जबकि मुकेश राज ने अपनी प्रभावपूर्ण कमेंट्री से समां बांधा. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उदय भारती, उदय सिन्हा, रोहित पंकज, संजय संजू सहित वार्ड पार्षद पंकज कुमार, सुधीर कुमार और जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




