ePaper

Suicide: नवादा में प्रेमिका से अलग होने का दर्द नहीं सह पाया युवक, पंखे से झूलकर दे दी जान

Updated at : 16 Nov 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
bihar suicide news

सुसाइड की सांकेतिक तस्वीर

Suicide: नवादा में एक शादीशुदा युवक ने गांव के ही एक युवती से प्यार करता था. कुछ दिन पहले ही पंचायती में दोनों को अलग कर दिया गया था. प्रेमिका से अलग होने का दर्द युवक सहन नहीं कर पाया और पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

Suicide: नवादा जिला स्थित सिरदला थाना क्षेत्र के भट्टबिगहा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के साथ पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल और शव की बारीकी से निरीक्षण किया, इसके साथ ही आवश्यक नमूना भी संग्रह किया.

पंचायती में प्रेमी-प्रेमिका को कर दिया गया था अलग

मृतक युवक की पहचान भट्टबिगहा निवासी बुधन मिस्त्री के 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शादीशुदा था. बावजूद गांव की ही एक अन्य युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवक कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया था. इसके बाद युवक के परिजनों ने दोनों को जयपुर से बरामद कर गांव वापस लाया था. इसके बाद ग्रामीणों की पंचायत बुलायी गयी और दोनों को हिदायत देकर अलग-अलग कर दिया गया था.

Also Read: Bihar Weather: धुंध की चादर में लिपटी दिखेगी सुबह, अगले दो दिन बाद पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला युवक का शव

प्रेमिका से अलग होने के बाद युवक किसी से बातचीत नहीं करता था. वह शांत और गुमसुम रह रहा था. शनिवार को युवक अचानक अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद युवक का शव कमरे की छत में लगे पंखा में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला. इस बीच काना- फुंसी में युवक द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की बात दबी जुबान से होती रही. घटना के बाद से परिजन स्तब्ध है, सबका जुबान बंद है. लेकिन, आंखों से बहते आंसू पूरी घटना को बयां कर रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन