नवादा-नारदीगंज रोड पर गई मासूम की जान, साइकिल से स्कूल जाने में तेज रफ्तार बाइक से हुई जानलेवा टक्कर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मासूम की साइकिल | Prabhat Khabar Network

नवादा-नारदीगंज मुख्य पथ पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

नवादा-नारदीगंज मुख्य पथ पर आषाढ़ी गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान आषाढ़ी गांव निवासी नन्हू यादव के पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि निशांत कुमार गुरुवार को साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान नवादा-नारदीगंज मुख्य मार्ग पर आषाढ़ी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी.

घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया.

इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों और बाइक सवार की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने नवादा-नारदीगंज मुख्य पथ पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन