नवादा विधि महाविद्यालय में सेमिनार 31 को

Updated:
विज्ञापन
नवादा विधि महाविद्यालय में सेमिनार 31 को

एसपी सहित कई जानकार होंगे शामिल, कॉलेज के प्राचार्य ने दी जानकारी

विज्ञापन

एसपी सहित कई जानकार होंगे शामिल, कॉलेज के प्राचार्य ने दी जानकारी

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

डिजिटल युग में साइबर क्राइम जागरूकता और अनुसंधान विषय पर सेमिनार का आयोजन 31 जनवरी को नवादा विधि महाविद्यालय में किया जायेगा. इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ डीएन मिश्रा ने दी. बड़े पैमाने पर बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला और ट्रेनिंग का सफल आयोजन किया जाना है. प्राचार्य ने कहा कि आये दिन बढ़ रहे साइबर अपराध चिंता का विषय है, जिसके लिए जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव का साधन है. लोगों को साइबर अपराध से बचने के बारे में कई विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी जायेगी. इस एकदिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजनों को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता प्रदान करना, ताकि बेतहाशा बढ़ रहे साइबर अपराध पर रोक लगाया जा सके. प्राचार्य डॉ डीएन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा एसपी अभिनव धीमान शामिल होंगे, जबकि विशेषज्ञ के रूप में कई अन्य साइबर हेड जानकारी देंगे. कार्यक्रम के आयोजन में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसपी शाही, मगध विश्वविद्यालय के रजिस्टर डॉ बी के मंगलम शामिल होंगे. अतिथि के रूप में प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ़ लॉ डॉ पवन कुमार मिश्रा, साइबर एक्सपर्ट डिजिटल इन्वेस्टिगेशन लैब के डॉ राजेश कुमार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुजाहिद करीम खान, साइबर एक्सपर्ट पटना हाई कोर्ट तोबीस अहमद, साइबर सिक्योरिटी आईटी एक्सपर्ट प्रकाश कुमार आदि शामिल होंगे, जो आयोजित होने वाले कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी प्रदान करेंगे. नवादा विधि महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आयोजन की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन