नवादा में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला पुरस्कार
पुरस्कार के साथ संस्थान के सफल विद्यार्थी
Nawada News : नवादा के नालंदा पब्लिक स्कूल में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते.
Nawada News : न्यू एरिया, यमुना पथ, घोसरावां हाउस स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेहंदी और राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावा विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला-कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों ने मोहा मन
प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. छात्राओं द्वारा लगायी गयी मेहंदी को सभी ने खूब पसंद किया. वहीं विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरह की राखियां और आर्ट एंड क्राफ्ट की वस्तुएं तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनके कला-कौशल का विकास करना रहा.
सर्वांगीण विकास के साथ रोजगारपरक शिक्षा पर जोर
संस्थान के निदेशक सुरेंद्र प्रसाद और प्राचार्य राकेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला. निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है. ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई स्फूर्ति का संचार होता है.
Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित
मेहंदी प्रतियोगिता में सोनम कुमारी रहीं प्रथम
मेहंदी प्रतियोगिता में सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. तान्या कुमारी को द्वितीय और चांदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं राखी प्रतियोगिता में सनी कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. यश राज और कृष्णा भगत को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि अर्पित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
शिक्षिकाओं ने आयोजन में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं साक्षी कश्यप, पूजा, अदिति, अंचल, शिवानी, निशा और आकांक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया.
Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए