श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने नए शवदाह स्थल की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने नए शवदाह स्थल की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन फोटो प्रतिनिधि अकबरपुर अकबरपुर प्रखंड की पांति पंचायत अंतर्गत कुहिला गांव के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर श्मशान घाट के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने एवं शवदाह गृह निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर उनके समाज के लोग वर्षों से अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं, उसी भूमि पर अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. ऐसे में करीब 200 परिवारों के सामने अंतिम संस्कार के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है.ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि दांगी, नाई, कुम्हार, तांती, स्वर्णकार, साव, माहुरी, तमोली, कहार, कुशवाहा सहित पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग दशकों से उक्त स्थल का उपयोग श्मशान घाट के रूप में करते रहे हैं. यदि वहां निर्माण कार्य पूरा हो गया तो भविष्य में शवदाह के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं बचेगा, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अविलंब नया श्मशान घाट स्थल चिन्हित कर वहां शवदाह गृह, चबूतरा, पहुंच पथ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े. ज्ञापन सौंपने वालों में शिवनंदन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद पंडित, राजकिशोर महतो, संजय प्रसाद दांगी, पवन कुमार सोनकर, मन्नू कुमार दांगी, विकास कुमार पंडित, संजीत कुमार दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. वहीं वार्ड सदस्य सावित्री देवी (वार्ड 12) एवं विमला देवी (वार्ड 11) ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे. | Prabhat Khabar Network
अकबरपुर में श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर नए शवदाह स्थल की मांग की है।
प्रतिनिधि अकबरपुर अकबरपुर प्रखंड की पांति पंचायत अंतर्गत कुहिला गांव के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर श्मशान घाट के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने एवं शवदाह गृह निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर उनके समाज के लोग वर्षों से अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं, उसी भूमि पर अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. ऐसे में करीब 200 परिवारों के सामने अंतिम संस्कार के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि दांगी, नाई, कुम्हार, तांती, स्वर्णकार, साव, माहुरी, तमोली, कहार, कुशवाहा सहित पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग दशकों से उक्त स्थल का उपयोग श्मशान घाट के रूप में करते रहे हैं. यदि वहां निर्माण कार्य पूरा हो गया तो भविष्य में शवदाह के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं बचेगा, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अविलंब नया श्मशान घाट स्थल चिन्हित कर वहां शवदाह गृह, चबूतरा, पहुंच पथ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े. ज्ञापन सौंपने वालों में शिवनंदन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद पंडित, राजकिशोर महतो, संजय प्रसाद दांगी, पवन कुमार सोनकर, मन्नू कुमार दांगी, विकास कुमार पंडित, संजीत कुमार दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. वहीं वार्ड सदस्य सावित्री देवी (वार्ड 12) एवं विमला देवी (वार्ड 11) ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










