नवादा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दिखा क्रेज, स्टेट टॉपर्स से गुलजार रहा समारोह

Updated:
विज्ञापन
नवादा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दिखा क्रेज, स्टेट टॉपर्स से गुलजार रहा समारोह

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 नवादा में यादगार बन गया. कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा ने विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 नवादा में यादगार बन गया. कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा ने विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की.

Nawada News : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाया उत्साह

प्रतिभा सम्मान समारोह में डिजिटल पहल का असर साफ दिखाई दिया. करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने घर बैठे ही अपना पंजीकरण पूरा कर लिया था. कार्यक्रम स्थल दुल्हन बैंक्विट हॉल में भी सुबह से ही रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. प्रभात खबर की टीम के साथ स्काउट एंड गाइड के कैडरों ने भी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था संभाली.

क्यूआर कोड और एप के जरिए जुड़ते रहे विद्यार्थी

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं क्यूआर कोड स्कैन कर और गूगल प्ले स्टोर से प्रभात खबर एप डाउनलोड कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते नजर आए. डिजिटल व्यवस्था ने पूरे आयोजन को और अधिक आधुनिक और सुगम बना दिया.

स्वागत गान और गणेश वंदना ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत जीवनदीप पब्लिक स्कूल, भगत नगर के छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति से हुई. स्वागत गान और गणेश वंदना ने समारोह में मौजूद अतिथियों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया. विद्यालय के एजुकेशनल हेड अजीत कुमार सिन्हा, प्राचार्य रवि भूषण सिंह, संगीत शिक्षक और छात्राओं को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया.

स्टेट टॉपर्स बने समारोह का आकर्षण

समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के स्टेट और जिला टॉपर्स ने भी शिरकत की. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के कई मेधावी छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. कॉमर्स स्ट्रीम के स्टेट थर्ड टॉपर सहित कई जिला टॉपर्स की मौजूदगी ने समारोह की भव्यता बढ़ा दी.

सेल्फी और रील बनाने में भी दिखा उत्साह

सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों में सेल्फी लेने और रील बनाने का खास उत्साह देखने को मिला. कई विद्यार्थियों ने अपने मेडल और प्रमाण-पत्र के साथ वीडियो कॉल कर परिवार और मित्रों को अपनी उपलब्धि दिखाई. अतिथियों के साथ भी छात्रों ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं.

शिक्षण संस्थानों और स्काउट एंड गाइड का मिला सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया. वहीं स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई. मंच संचालन संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक ने किया.

Also Read : बक्सर में 6 जुलाई को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन