रजौली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, विधायक विमल राजवंशी को बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधती टीम की सदस्य

Nawada News : रजौली ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने विधायक विमल राजवंशी को राखी बांधकर सुखमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन

Nawada News : राज शिवाला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजौली विधायक विमल राजवंशी को ब्रह्माकुमारी बहनों ने पवित्र राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की मंगलकामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

परमात्मा की स्मृति से मिलता है सुरक्षा का भाव

इस अवसर पर सेवा केंद्र की प्रभारी पूर्णिमा दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भौतिक दूरी के इस दौर में केवल सांसारिक रूप से रक्षा संभव नहीं है. परमात्मा ही हम सभी के सच्चे रक्षक हैं और उनकी स्मृति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है.

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व भी है.

प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और पवित्रता का संदेश दिया गया. इस मौके पर बीके आरती, देववंती, रानी, रश्मि, करिश्मा, बीके कृष्ण मोहन, हीरा, रंजीत, किशोर और लीलावती माता सहित क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने रक्षाबंधन के पर्व को आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया.

Also Read : बेगूसराय के जिला परिषद में मनमानी व दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान का अनिश्चितकालीन धरना जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन