ePaper

शराब के साथ दो बाइकें जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 20 Jan 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो बाइकें जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

सिंगर-मरमों मोड़ के समीप से पुलिस बलों ने की कार्रवाई

विज्ञापन

रजौली़ थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के सिंगर-मरमों मोड़ के समीप से पुलिस बलों ने दो बाइकों पर लदी विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को थाने में पदस्थापित पीटीसी सत्यदेव प्रसाद ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सिंगर-मरमों मोड़ के समीप दो बाइकों को रोक कर जांच की. इस दौरान 46 बोतल शराब बरामद की गयी. दोनों बाइकों पर सवार रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान झारखंड के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरिमा कुरहा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र सुजीत कुमार व रजौली थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी स्व दिलीप यादव के पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब व बाइक के अलावा गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही कहा कि सोमवार को दोनों गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल में करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन