नवादा : हिसुआ के पीयूष हत्याकांड की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच हो, मांगों को लेकर अतिपिछडा वर्ग आयोग को सौंपा गया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिसुआ छात्र हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार राज्य अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या को ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधिमंडल ने त्वरित और निष्पक्ष जांच, दोषी को फांसी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी जैसी मांगें की हैं.

विज्ञापन

हिसुआ छात्र हत्याकांड में प्रणव भारती को न्याय दिलाने के लिए बिहार राज्य अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या को 11 सदस्यीय दल ने ज्ञापन सौंपा. हत्याकांड की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराने, स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दिलाने, मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, शहीद विद्यार्थी प्रणव भारती की प्रतिमा हिसुआ चौक पर लगाने, शहीद के परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराने, मृतक के परिवार के ऊपर किए गए फर्जी एफआइआर को रद्द करने जैसी मांग प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने की.

विज्ञापन

दंत चिकित्सक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में शामिल 11 सदस्यीय टीम ने पूर्व मंत्री श्याम रजक भी रहे. डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि 15 सितंबर मंगलवार को अतिपिछड़ा वर्ग आयोग की पूरी टीम, नवादा के स्थानीय प्रशासन के साथ मृतक के परिवार से मिलकर इंसाफ़ दिलाने के लिए भी पहुंचेगें.

डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह घटना पूरे अतिपिछड़ा समाज को झकझोर देने वाली है. मृतक के परिवार के साथ न्याय किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन