ePaper

शहर में जाम लगने से परेशान रहे लोग

Updated at : 21 Sep 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में जाम लगने से परेशान रहे लोग

10 मिनट की दूरी तय करने में लगता है आधा घंटा समय

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. त्योहार सीजन शुरू होने के पहले ही शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिल रहा है. शहर में जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं. लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला. सुबह में शहर के प्रजातंत्र चौक, कचहरी रोड, अस्पताल रोड, हाट पर, इंदिरा गांधी चौक, छाय रोड़ और तीन नंबर की रेलवे गुमटी आदि जगहों पर जाम रहा. सबसे आधिक तीन नंबर रेलवे गुमटी से आने वाले इंदिरा चौक, अस्पताल रोड और प्रजातंत्र चौक में लोग कराहते रहे. सभी प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां दिनभर जाम में फंसती रहीं. सुबह से दोपहर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले. आलम यह था कि 10 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा, तो कहीं एक घंटे तक का समय लग रहा है. गलत तरीके से पार्किग भी बन रही बाधा सप्ताह में प्रत्येक दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. यातायात पुलिस व स्थानीय थाना के जवान जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करते दिखते है. जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. जाम की मुख्य बजह रेलवे गुमटी: स्टैंड नंबर तीन से लेकर प्रजातंत्र चौक तक जाम की मुख्य बजह रेलवे गुमटी नंबर तीन माना जाता है. प्रतिदिन दर्जनों रेल गाड़ियों के आवागमन से रेलवे गुमटी अक्सर बंद रहने के कारण दोनों तरफ जाम लग जाता है. उसे जाम में पहले निकालने के चक्कर में लोग दूसरी तरफ के लेने में चले जाते हैं और जाम को खत्म होने में आधे घंटे तक का समय लग जाता है. प्रतिदिन अनेकों बार लगने वाले इस जाम को हटाने में न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर आते हैं और नहीं कोई पुलिस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन