टी-20 विश्वकप की जीत पर मनी दीपावली व होली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में दर्शकों का बना रहा रोमांच
विज्ञापन
नवादा कार्यालय
. टी-20 विश्वकप में भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट के दिवानों की खुशी देखते बनी. देर रात जैसे ही जीत की घोषणा हुई लोग शुशियों से सरावोर हो गये. भारत के जीत की बाद लोगों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने काफी खुशी मन से भारतीय खिलाड़ियों का जयकार लगाये. रात मानो फिर से दिवाली और होली का जश्न मनाया गया. लोगों ने झूम झूम कर पटाखे जलाए और एक-दूसरे को बधाइयां दीं. नवादा स्थित हरिशचंद्र स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया. दूसरी बार टी-20 में चैंपियन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा. बच्चों खुशी से झूमते दिखे. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष आनंद, अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी के अलावे नये खिलाड़ियों का उत्साह देखते बना. सौरभ सुमन, रोहित राज, आदर्श पांडेय, दीपक यादव, पीयूष कुमार ने बताया कि जिस तरह से भारतीये खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है, जिसे देखकर हम सभी बहुत हर्ष उल्लासित है और उनसे हम बहुत सी चीज सीख कर अपनी खेल को भी बेहतर बना सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










