नवादा : लाखों की लागत से बना पंचायत भवन, लेकिन सड़क आज भी नदारद, कीचड़ भरे रास्ते से पैदल पहुंचे BDO

Updated:
विज्ञापन

फोटो– सहयोग शिविर में बड़े-बड़े गड्ढे से होकर गुजरे अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

Nawada News : नवादा के पकरीबरावां की डुमरावां पंचायत में सड़क न होने से ग्रामीणों और अधिकारियों को भारी परेशानी, बीडीओ को भी पैदल जाना पड़ा। जल्द निर्माण का मिला आश्वासन।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा के पकरीबरावां प्रखंड की डुमरावां में पंचायत सरकार भवन तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के दौरान कच्चा रास्ता कीचड़ और जलजमाव से भर जाता है, जिससे आम लोगों के साथ अधिकारियों और कर्मियों को भी भवन तक पहुंचने में दिक्कत होती है. युवा लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न सरकारी कार्यों में परेशानी

इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा और अन्य सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाई होती है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को उठानी पड़ रही है.

बीडीओ की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकी

मंगलवार को सहयोग शिविर में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार की सरकारी गाड़ी भी भवन तक नहीं पहुंच सकी. उन्हें अन्य अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ पैदल जाना पड़ा. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई.

एक माह में कार्य होगा शुरू

बीडीओ ने बताया कि पंचायत सरकार भवन तक संपर्क मार्ग निर्माण की योजना तैयार कर ली गई है. आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करीब एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : नवादा : सड़क हादसे के घायलों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में इलाज के साथ सात दिन तक मिलेगा मुफ्त उपचार




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन