ePaper

युवक को बोरे में बंद कर बाइक के साथ जलाया

Updated at : 10 Nov 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को बोरे में बंद कर बाइक के साथ जलाया

Nawada news : शनिवार की शाम मोबाइल पर कॉल आने के बाद बाइक से निकला था युवक

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

नगर थाना क्षेत्र के खरीदीबिगहा, सिसमा रोड स्थित डंपिंग जोन में बाइक के साथ जला युवक का शव पुलिस ने रविवार की सुबह बरामद किया. शव काफी वीभत्स था. बाइक सहित युवक जलकर खाक हो गया था. उसकी पहचान नहीं हो रही थी. कयास लगाया जा रहा है कि युवक को बोरे में बंद कर जिंदा जला दिया गया है. या तो बाइक में बांध कर युवक को पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया गया है. इस सनसनी खेज घटना को सुन कर हर किसी का दिल दहल जा रहा है. पुलिस एफएसएल टीम की सहयोग से विभिन्न बिंदुओं पर शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस युवक को जिंदा जलाने की घटना से इन्कार कर रही है.

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि किसी अन्य जगह हत्या कर बोरे में बंद कर बाइक सहित शव को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की बात आ रही है. ऐसा लग रहा मृतक युवक की ही बाइक है. एफएसएल टीम के सहयोग से पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. पहले तो अज्ञात के रूप में शव को बरामद किया गया था, लेकिन दोपहर बाद शव की शिनाख्त हो गयी़ मृत युवक की पहचान धमौल थाना ढ़ोडा गांव निवासी चंद्रेश्वर पासवान के 22 वर्षीय बेटे प्रवीण पासवान के रूप में की गयी है़

बाइक के नंबर से हुई पहचानसिसवां रोड पर लाश के साथ घटनास्थल पर जली हुई मोटरसाइकिल BR27S-0118 की पहचान हुई है. मोटरसाइकिल के मालिक सुलोचना कुमारीए पति विपिन कुमार पासवान के नाम पर रजिस्टर्ड है. सुलोचना कुमारी ने कहा कि लापता प्रवीण कुमार पासवान, जिनकी उम्र लगभग 22 साल है. संभवत: लापता जली हुई लाश हमारे देवर प्रवीण कुमार पासवान की है. मृत युवक नवादा में रहकर ट्यूशन पढ़ाने व कंप्यूटर क्लास चलाता था.

शनिवार की शाम घर से निकला था युवकपरिजन मृतक की भाभी सुलोचना कुमारी के अनुसार किसी ने शनिवार को करीब देर शाम आठ बजे किसी ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया था. बाइक से ही घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. सुबह यह मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस के द्वारा हमें जानकारी मिली कि BR27S-0118 मोटरसाइकिल के साथ एक जली हुई लाश पायी गयी है. इसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की है.

पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवालयह सच है देर रात नवादा नारदीगंज मुख्य पथ के कुछ ही दूरी पर यह वीभत्स घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया है. पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जबकि इस इलाके की कोई पहली घटना नहीं इसके पहले दो और वीभत्स घटना हो चुकी हैं. इस घटना के पहले एक महिला के साथ कुछ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर महिला की सिर सहित योनि को विभत्स तरीके से कत्ल कर दिया गया था. इसके पहले भी एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. इसके बाद भी पुलिस की गश्ती नहीं होना पुलिस की कार्यों पर सवाल उठाना लाजमी हैं.

क्या कहते हैं एसपीएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि इस वीभत्स घटना की जांच पुलिस विभिन्न एंगिल से कर रही हैं. दोषियों को शीघ्र पुलिस गिरफ्तार करेगी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के सहयोग से पीएमसीएच पोस्टमार्टम कराया जायेगा. इसके बाद शव को परिजनो को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन