नवादा में सीनेट की बैठक में विधान पार्षद अशोक यादव ने उठायी छात्रों के हितों की मांग, पीजी की पढ़ाई शुरू कराने पर जोर
बैठक में शामिल लोग
Nawada News : मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में विधान पार्षद अशोक यादव ने नवादा के कॉलेजों में पीजी और अन्य नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग उठाई.
Nawada News : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में आयोजित सीनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विधान पार्षद अशोक यादव शामिल हुए. उन्होंने बैठक में नवादा जिले के विद्यार्थियों के अधिकारों और उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. विधान पार्षद ने जिले में स्नातकोत्तर यानी पीजी की पढ़ाई अविलंब शुरू कराने की मांग की, ताकि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिल सके.
आपके शहर में
पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
विधान पार्षद अशोक यादव ने कहा कि नवादा जिले में स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से जिले में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की. उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से जिले के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा.
Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
एससी-एसटी विद्यार्थियों से शुल्क वसूली का विरोध
बैठक में कॉलेजों में एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों से शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया गया. विधान पार्षद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए ऐसी वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए निर्धारित सुविधाओं और नियमों का विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन को सख्ती से पालन करना चाहिए.
राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
विधान पार्षद ने राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज में विज्ञान विषय से डिग्री की पढ़ाई शुरू कराने की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्थानीय स्तर पर विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गयी.
Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित
एलएलएम और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रम को लेकर भी उठी मांग
बैठक में सत्र 2025-26 से मगध विश्वविद्यालय परिसर में एक वर्षीय एवं दो वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की गयी. इसके साथ ही नवादा विधि महाविद्यालय में भी सत्र 2025-26 से एक वर्षीय एवं दो वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम प्रारंभ कराने की बात रखी गयी. वहीं, नवादा विधि महाविद्यालय में सत्र 2025-26 में बीबीए एलएलबी की परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी गयी.
विद्यार्थियों के अधिकारों के पालन पर जोर
विधान पार्षद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की. बैठक में कुलपति ने रखी गयी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की बात कही गयी.
Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए