नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1976 मामलों का निष्पादन, बैंक मामलों में 1.77 करोड़ की वसूली

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1976 मामलों का निपटारा किया गया. बैंक से जुड़े मामलों में 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई. यह सुलह और समझौते से त्वरित न्याय का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत में सुलह और समझौते के आधार पर विभिन्न श्रेणी के कुल 1976 मामलों का निष्पादन किया गया. बैंक से जुड़े मामलों में कुल 1,77,65,412 रुपये की वसूली हुई. बड़ी संख्या में पक्षकारों ने लोक अदालत में पहुंचकर आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान कराया.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देशन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी मौजूद रहे.

न्यायालय आधारित 330 मामलों का हुआ निबटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि लोक अदालत न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने का सरल और प्रभावी माध्यम है. इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान किया जाता है और किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती. उन्होंने लोगों से सुलहनीय मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से कराने की अपील की.

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय आधारित 330 सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं, प्री-लिटिगेशन स्तर पर 1646 बैंक मामलों का समझौते के आधार पर निबटारा किया गया.

799 ट्रैफिक चालान का भी हुआ निष्पादन

लोक अदालत में विभिन्न विभागों और न्यायालयों से जुड़े मामलों का भी निबटारा किया गया. दूरसंचार से संबंधित तीन, मोटर दुर्घटना के तीन, श्रम से जुड़े दो और ग्राम कचहरी के 28 मामलों का निष्पादन हुआ. इसके अलावा वैवाहिक मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निबटारा किया गया.

जिला परिवहन कार्यालय, नवादा में ट्रैफिक चालान से जुड़े 799 मामलों का निष्पादन किया गया. मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से समाधान को लेकर पक्षकारों में उत्साह देखा गया.

लोक अदालत से कोई निराश होकर नहीं लौटे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत से कोई भी पक्षकार निराश होकर नहीं लौटे. लोगों को लोक अदालत के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए.

कई न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय उपेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति संजय कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम ज्योति कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष खेतान, आनंद भूषण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर समेत कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. मंच का संचालन न्यायिक पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने किया.

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी और लोक अदालत में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन