नवादा: नरहट में विवाहिता की मौत मामले में सास गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी
AI से बनाई गई तस्वीर
नरहट के पांडेचक गांव में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास सुनैना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Nawada News : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडेचक गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी सास को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान सुनैना देवी, पति स्व. मिथिलेश यादव उर्फ मिठू यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है.
मायके पक्ष ने लगाया था मारपीट का आरोप
मामले को लेकर दरियापुर निवासी रंजीत प्रसाद यादव ने नरहट थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने अपनी बहन किरण देवी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पूर्व में भी कई बार मारपीट किये जाने का आरोप लगाया था.
शिकायत के अनुसार, 19 अप्रैल को भी किरण देवी के साथ कथित रूप से मारपीट की गयी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे थे. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी थी.
कांड संख्या 129/26 दर्ज
मामले में नरहट थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए मृतका की सास सुनैना देवी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है.
अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई
नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने सुनैना देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए