नवादा में युवा कार्यक्रमों में योगदान देने वाली स्काउट-गाइड टीम सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होते युवा कैडर | Prabhat Khabar Network

Nawada News : नवादा में मेरा युवा भारत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर योगदान देने वाली स्काउट एवं गाइड टीम को सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा. युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत नवादा की ओर से जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर और सफल तरीके से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन मेरा युवा भारत नवादा के स्पोर्ट्स इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा की ओर से किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्कृष्ट योगदान के लिए 14 सदस्य हुए सम्मानित

सम्मानित होने वालों में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, सीनियर प्रशिक्षक राजीव कुमार, सौरभ कुमार गिरी, मुरलीधर कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, रिशु कुमार, सूरज कुमार, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, हरियाली कुमारी, अंजना वर्मा, रुपाली कुमारी और अनुष्का कुमारी शामिल हैं. सभी को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

प्रभात फेरी से तिरंगा यात्रा तक निभायी अहम भूमिका

संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि नवादा जिले में समय-समय पर आयोजित प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, जागरूकता रैली, सामाजिक जागरूकता अभियान और अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को सफल बनाने में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. टीम के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और कैडेट पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रमों का संचालन करते हैं. इससे जिले में आयोजित कार्यक्रम प्रभावी और आकर्षक बनते हैं.

समर्पण और मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों के समर्पण, मेहनत एवं बेहतर कार्यशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत नवादा की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया है. इसका उद्देश्य टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आने वाले कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रेरित करना है.

युवाओं की भागीदारी से मिलती है नई ऊर्जा

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयीं. जिला युवा अधिकारी अपूर्व आदित्य एवं कार्यालय सहायक मनीष गिरी ने पुरस्कृत कैडेट और टीम सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिलती है. Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन