दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 6:00 PM
कादिरगंज के ओहारी गांव की घटना
कादिरगंज के ओहारी गांव की घटना तीन लाख रुपये की मांग का आरोप, ससुराल वाले फरार प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. सदर प्रखंड के कादिरगंज थाना क्षेत्र के ओहारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान फ्रूटी कुमारी के रूप में हुई है, उनके पति का नाम राजा कुमार है. वह स्थानीय निवासी पंजाबी सिंह की बहू बतायी जा रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. इस मामले में मायके पक्ष ने फ्रूटी कुमारी के ससुराल वालों पर तीन लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. मृतक का भाई रोशन कुमार, पिता रामरतन सिंह, नेमदरगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के निवासी हैं. पति व ससुराल वाले करते थे पैसे की मांग फ्रूटी का विवाह 21 अप्रैल 2023 को करण सिंह के पुत्र राजा कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था. रोशन कुमार ने बताया कि फ्रूटी के पति और ससुराल वाले अकसर उनसे पैसों की मांग करते थे. वे अपनी बहन के लिए पैसे देते रहे, लेकिन धीरे-धीरे प्रताड़ना बढ़ती गयी. रोशन कुमार के अनुसार, कुछ समय पहले उनके जीजा को बालू चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था, जिस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा था. ससुराल वाले लगातार फ्रूटी पर इस राशि की मांग के लिए दबाव डाल रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे. गला दबाकर की गयी हत्या रोशन ने आरोप लगाया कि पैसे न देने पर उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और फिर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया. इस घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने जिस कमरे से फ्रूटी का शव बरामद किया, उसका दरवाजा खुला हुआ था. मायके वालों का कहना है कि यह हत्या का स्पष्ट संकेत है. कादिरगंज थाना प्रभारी अवध किशोर ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










