नवादा के हवलदार दीपक को राष्ट्रपति से मिला सेना मेडल, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी बहादुरी
हवलदार दीपक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
नवादा के हवलदार दीपक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाने के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया है. देश के लिए उनके इस गौरवपूर्ण योगदान पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है.
Operation Sindoor : नवादा के काशीचक प्रखंड के दौलाचक गांव निवासी हरे राम सिंह के पुत्र इंडियन आर्मी के हवलदार दीपक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया. महामहिम द्वारा मेडल प्राप्त होने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है.
आपके शहर में
दीपक ने बताया कि ऑपरेशन सिंदुर के क्रम में पुंछ रजौरी बोर्डर पर अपने बटालीयन के साथ तैनात थे और साहस और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक अपने ऑपरेशन को अंजाम देकर सकुशल वापस हुए.
इसी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें सेना मेडल के लिए चुना गया और तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किए थे. राष्ट्रपति के द्वारा 15 अगस्त को सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही साथ महामहिम ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में भी पुरी टीम को आमंत्रित कर विशेष रुप से जानकारी प्राप्त कर देश के लिए कार्य करने की बात कही.
नवादा की अन्य खबरें यहां पढ़ें.

इसकी जानकारी मिलते ही पिता हरे राम सिंह, माता सेवानिवृत्त शिक्षक निसा कुमारी, पूर्व सैन्य अधिकारी रामचरित्र सिंह, सेवानिवृत्त बिग्रेडियर भगवान सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसे गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के साथ-साथ नवादा जिले के लिए भी गौरव की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए