ePaper

सूरज के 150 रनों की बदौलत कादिरगंज क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Updated at : 04 Feb 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सूरज के 150 रनों की बदौलत कादिरगंज क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Nawada news. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के 18वें मैच में बुधवार को वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब का मुकाबला कादिरगंज क्रिकेट क्लब से हुआ.

विज्ञापन

वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को आठ विकेट के बड़े अंतर से हराया कैप्शन- विजेता टीम के खिलाड़ी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के 18वें मैच में बुधवार को वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब का मुकाबला कादिरगंज क्रिकेट क्लब से हुआ. मुकाबले में वारिसलीगंज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 226 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गयी. वारिसलीगंज की तरफ से कप्तान विवेक रंजन ने शानदार 125 रन बनाये. उनका साथ ऋषिकेश ने 34 रन बना कर दिया. अन्य कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में सफल नहीं हुए. गेंदबाजी करते हुए कादिरगंज क्रिकेट क्लब के बायें हाथ के स्पिनर रितिक शर्मा ने चार खिलाड़ियों को आउट किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादरीगंज क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 25 ओवरों में सूरज सिंह के शानदार 150 रन और सुभाष कुमार के 53 रनों की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया. वारिसलीगंज की तरफ से सागर एवं सौरभ ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया. इस तरह से कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को आठ विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया. मैच में शानदार नाबाद 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी सूरज सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी. मैच के संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, चयनकर्ता सुभाष प्रसाद, अजय कुमार पंकज कुमार, राजेश कुमार सक्रिय रहे.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन