कल से पंचायतों में लगेंगे जायेंगे बिजली कैंप
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 Dec 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में पंचायतस्तर पर होगा मामले का ऑन स्पॉट निबटारा
विज्ञापन
नवादा नगर.
जिले के सभी प्रखंडों में बिजली विभाग की ओर से 9 से 14 दिसंबर तक शिविर लगाये जायेंगे. पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस विशेष शिविर में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत पर सुनवाई की जायेगी. बिजली बिल सुधार व नये कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जायेंगे. विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल भारती ने बताया कि सदर प्रखंड में शुरुआत में एक दिन में चार पंचायत में शिविर लगेगा. नौ दिसंबर को भदोखरा, आंति, आनंद पूरा और महुली में शिविर लगेगा. इसी तरह हर प्रखंडों में शिविर लगा कर बिजली संबंधित सभी मामलों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया जायेगा. जैसे स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, विद्युत आपूर्ति ,विपत्र सुधार, बिल की गड़बड़ी, भुगतान, नये विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर इत्यादी व इन सभी शिविरों पर कनीय विद्युत अभियंता, आपूर्ति के साथ कनीय विद्युत अभियंता, राजस्व, सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक मौजूद रहेंगे. अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता शिकायत दूर करने के लिए 09 से 14 दिसंबर तक प्रत्येक दिन पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




