ePaper

महात्मा ज्योतिबा राव फुले की मनी 134वीं पुण्यतिथि

Updated at : 28 Nov 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की मनी 134वीं पुण्यतिथि

महात्मा फुले शिक्षा से वंचित जमात के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए स्कूल का निर्माण किया.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 134वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. पुण्यतिथि मूल अति पिछड़ा बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले मनायी गयी. इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए. सभी लोगों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केपी सिंह ने कहा कि महात्मा फुले शिक्षा से वंचित जमात के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए स्कूल का निर्माण किया. उन्होंने अंग्रेजों के पास प्रस्ताव पेश किया कि वंचित समाज को भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है. इसकी स्वीकृति अंग्रेजों ने दे दिया. मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि अगर महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले नहीं होते, तो आज जो वंचित समाज शिक्षित है, वह नहीं होता. इसीलिए हर वंचित समाज के पुरुष और महिला महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले बनने का कार्य करें. उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को शिक्षित करें संगठित करें संघर्ष करें. माता सावित्रीबाई फुले प्रथम शिक्षिका के रूप में जानी जाती है. इसीलिए वंचित समाज के हर लड़कियां माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चले. इस मौके पर राजकुमार मालाकार, मिलन सिंह, पंकज कुमार के साथ साथ अन्य लोग मैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन