रजौली ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मना 'हरियाली सावन'
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में कार्यक्रम के मौके पर दीदी व अन्य | Prabhat Khabar Network
रजौली ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में हरियाली सावन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्णिमा दीदी ने पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रजौली राज शिवाला स्थित सेवा केंद्र में शुक्रवार को हरियाली सावन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया. मनमोहक सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
आपके शहर में
इस अवसर पर सेवा केंद्र की संचालिका पूर्णिमा दीदी ने सावन के प्राकृतिक व आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति की हरियाली, सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है.
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया. भक्तिगीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आपसी प्रेम व भाईचारे के संदेश से सराबोर इस पावन आयोजन का समापन सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए