नवादा: गोलगप्पे बेचने वाले के बेटे ने नीट परीक्षा में मारी बाजी, कुशवाहा सेवा समिति ने किया सम्मानित

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
सफल विद्यार्थी को सम्मानित करते समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

सफल विद्यार्थी को सम्मानित करते समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

नवादा के विक्रम कुमार ने गोलगप्पे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पिता के बेटे होते हुए NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है. अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. इस सफलता के लिए उन्हें कुशवाहा सेवा समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

Nawada News: अभावों के बीच पलकर भी हौसलों की उड़ान कैसे भरी जाती है, इसे नवादा सदर प्रखंड के भगवानपुर निवासी विक्रम कुमार ने साबित कर दिखाया है. गोलगप्पे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सुरेश प्रसाद और आशा देवी के पुत्र विक्रम ने अपनी कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के बल पर नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है. विक्रम की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है.

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

अपनी सफलता पर विक्रम ने बताया कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. तीसरे प्रयास में मिली इस बड़ी सफलता के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि लक्ष्य यदि स्पष्ट हो, तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ते की रुकावट नहीं बन सकतीं. विक्रम की इस उपलब्धि में उनके जीजा अनुज कुमार और शिक्षिका बहन मंजू कुमारी, प्रतिभा कुमारी व चांदनी कुमारी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

कुशवाहा सेवा समिति ने किया सम्मानित

विक्रम की इस शानदार सफलता पर 'कुशवाहा सेवा समिति' द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष ललिता कुमारी, यमुना प्रसाद, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, रामचंद्र कुमार सोनी, विक्की कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, देवनाथ प्रसाद, सावित्री देवी और तुलसी प्रसाद समेत दर्जनों सदस्यों ने विक्रम को शॉल ओढ़ाकर और बुके (गुलदस्ता) भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन