भागलपुर में कराटे प्रतियोगिता में कमाल दिखायेेंगी बेटियां

Updated:
विज्ञापन

राज्यस्तरीय बिहार विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में भाग ले रहीं जिले की छात्र-छात्राएं

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. कराटे में जिले के बेटियां अपना कमाल दिखायेंगी. राज्य स्तरीय बिहार विद्यालय खेल कराटे प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी की टीम रवाना हुई हैं. जिले से बालिका अंडर-14 एवं अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 11 खिलाड़ी रवाना हुए हैं. अंडर- 14 वर्ग में नंदनी कुमारी, दिव्या कुमारी, संजना कुमारी, सिमरन कुमारी, अंबिका कुमारी व अक्सा भाग ले रही हैं. वहीं अंडर- 17 में रिया कुमारी, अंजली कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सौंदर्या कुमारी भाग ले रही हैं. 15 से 18 अकत्तूबर तक भागलपुर में होने वाले आयोजन के लिए टीम प्रभारी ओम कुमार व कोच के रूप में धीरज कुमार साथ गये हैं. जिले के खेल पदाधिकारी ने जीत की शुभकामना देकर टीम को रवाना किया. भागलपुर के खेल भवन में सभी मैच होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन