कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं – डीएम

Updated:
विज्ञापन

नगर विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने दिये निर्देश

विज्ञापन

नगर विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने दिये निर्देश प्रतिनिधि, नवादा नगर. नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. नगर परिषद नवादा अंतर्गत नगर भवन परिसर स्थित तालाब एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्य पर चर्चा करते हुए जिला पदाधिकारी ने बुडको के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये. उन्होंने वॉक-वे पर पेवर ब्लॉक बिछाने तथा बच्चों के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजक सामग्री उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पार्क आकर्षक एवं उपयोगी बन सके. बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत वारिसलीगंज के साम्बे ग्राम में पीसीसी ढलाई कार्य प्रगति पर है. वारिसलीगंज व हिसुआ के व्यावसायिक क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी अधिष्ठापन का कार्य जारी है. नवादा में सिविल कोर्ट से गोवर्धन मंदिर तथा हरिश्चंद्र स्टेडियम से प्रसाद बिगहा तक सड़क निर्माण प्रक्रियाधीन है. रजौली में आंगनबाड़ी केंद्र से धनार्जय नदी तक पथ व नाला निर्माण कार्य भी चल रहा है. जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने तथा प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन