नवादा: हिसुआ में अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता, 10 से अधिक कॉलेजों के 50 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

शुटिंग के दौरान निशाना लगाते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के आरएमडबल्यू कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में 10 से अधिक कॉलेजों के करीब 50 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने निशानेबाजी का जौहर दिखाया. विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

Nawada News : मगध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय (आरएमडबल्यू कॉलेज), नवादा में किया गया. प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न जिलों के 10 से अधिक कॉलेजों के करीब 50 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने शूटिंग के अलग-अलग रेंज में अपने प्रदर्शन का दम दिखाया.

विज्ञापन

गुब्बारा उड़ाकर हुई प्रतियोगिता की शुरुआत

आरएमडबल्यू कॉलेज परिसर को प्रतियोगिता को लेकर आकर्षक तरीके से सजाया गया था. परिसर में गुब्बारे और रंगोली के माध्यम से आयोजन को खास रूप दिया गया. प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, खेल अधिकारी और अन्य शिक्षकों ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की जरूरत है. खासकर छात्राओं का शूटिंग जैसे खेलों में आगे आना उनके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

10 से अधिक कॉलेजों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज, जगजीवन कॉलेज गया, एसएन सिन्हा कॉलेज जहानाबाद, गया कॉलेज गया, आरएलएसवाई कॉलेज औरंगाबाद, मिर्जा गालिब कॉलेज गया, केएलएस कॉलेज नवादा, एसडी कॉलेज, जेबीएम कॉलेज गया और आरएमडबल्यू कॉलेज नवादा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शूटिंग के अलग-अलग रेंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों को तीन टर्म का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास किया.

बालक वर्ग में गया कॉलेज के अमन कुमार अव्वल

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गया कॉलेज के अमन कुमार ने 41 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. मिर्जा गालिब कॉलेज गया के मोहम्मद इलिश खान ने 36 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं आरएलएसवाई कॉलेज औरंगाबाद के अमरेंद्र कुमार 35 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे.

बालिका वर्ग में सोनाली वर्मा ने मारी बाजी

बालिका वर्ग में गया कॉलेज गया की सोनाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. गया कॉलेज की ही शीतल कुमारी ने 38 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं केएलएस कॉलेज नवादा की खुशी कुमारी ने 37.25 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.

सफल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मेजबान आरएमडबल्यू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने विजेता एवं अन्य सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए.

पूरे आयोजन में कॉलेज परिवार सक्रिय रूप से जुटा रहा और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी के साथ कॉलेज परिवार के सदस्य | Prabhat Khabar Network
प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी के साथ कॉलेज परिवार के सदस्य | Prabhat Khabar Network
गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत करते प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत करते प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन